NASA SpaceX: धरती पर वापस लौट रहे दोनों अमेरिकी अंतरिक्षयात्री - Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 1, 2020

NASA SpaceX: धरती पर वापस लौट रहे दोनों अमेरिकी अंतरिक्षयात्री

फ्लोरिडा अंतरिक्ष में गए और के दो अंतरिक्षयात्री आज धरती पर वापस लौट रहे हैं। ऐस्ट्रोनॉट्स Robert Behnken और Douglas Hurley ने स्पेस स्टेशन को छोड़ दिया है और धरती की तरफ बढ़ रहे हैं। स्पेसएक्स और नासा 45 वर्ष में पहली बार किसी अंतरिक्षयात्री को सीधे समुद्र में उतारने जा रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ट्वीट करके बताया, स्पेसएक्स ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष से निकल चुका है और धरती पर आ रहा है। आगे नासा ने फिर एक ट्वीट करके बताया कि ड्रैगन एंडेवर इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन के चारो और मौजूद अप्रोच एलिपसॉइड से बाहर निकल गया है और सुरक्षित स्थान पर है। नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो शेयर करते हुए लिखा, स्पेसएक्स ड्रैगन एंडेवर लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा है और स्पेस स्टेशन के ऑर्बिट के सामने है। हमारे क्रू की धरती के लिए यात्रा जारी है। फ्लोरिडा की तरफ बढ़ रहा है चक्रवात इसायसचक्रवात इसायस ने शनिवार की सुबह बहामास में तबाही मचाई और अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। चक्रवात की वजह से अंतरिक्षयात्रियों को लैंडिंग में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसके मद्देनजर उस तूफान पर करीबी नजर रखी जा रही है, जिसके फ्लोरिडा के पूर्वी तट से टकराने की आशंका है। 2011 के बाद अमेरिका का पहला अंतरिक्ष मिशन आपको बता दें कि 2011 के बाद पहली बार अमेरिका का कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में गया है। नासा ने केनेडी स्पेस सेंटर से 30 मई को यह मिशन रवाना किया था। 31 मई से ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। इस दौरान अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के अलावा इन्होंने कई प्रयोग भी किए हैं।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/2D2ucbz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages