
केंद्र में एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के कटक में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कालेधन के खिलाफ सख्त कानून बनने से हड़कंप मचा है। घोटाले और भ्रष्टाचार में घिरे लोग खुद को बचाने के लिए मजबूरी में एक मंच पर आए। वे ऐसा देश को बचाने के लिए नहीं कर रहे हैं। इस दौरान मोदी का इशारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह की ओर था, जिसमें कांग्रेस समेत 13 विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर जुटे थे। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज देश में कंफ्यूजन नहीं, कमिटमेंट वाली सरकार है और इसी से सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले होते हैं। हमारी सरकार जनपथ नहीं जनमत से चल रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2s6DNFA
No comments:
Post a Comment